अवैध नशे के ख़िलाफ़ एक्शन मोड में नज़र आईं खंडवा कि सिटी कोतवाली पुलिस। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 540 ग्राम गांजा ज़ब्त किया है। यह अब तक का कोई पहला मामला नहीं है, शहर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार चेकिंग चला रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को टीम को यह सूचना मिली थी की चिड़िया मैदान क्षेत्र में कुएँ के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। जिसके बाद मौक़े पर पहुंचकर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुधाकर पिता किशोर अवचार के रूप में हुई। वह चिड़िया मैदान क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
आपको बता दें, इस मामले में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अब लगातार आरोपी से गांजे को लेकर तरह तरह के सवाल पूछ रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह व्यक्ति अकेला है या उसका अपना कोई बड़ा समूह है, वह मादक पदार्थ कहाँ से लेकर आया है और किसको देने वाला था।
2019 में भी किया था अपराध
जब पुलिस ने रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि आरोपी सुधाकर के ख़िलाफ़ पहले भी कई अपराध दर्ज है। साल 2019 में उसके ख़िलाफ़ लूट का मामला दर्ज़ था। फ़िलहाल पुलिस गांजे की बरामद की और उससे जुड़े और भी पहलुओं पर नज़र डाल रही है। आपको बता दें, खंडवा में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री साथ ही साथ परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी साथ ही साथ यह पता लगाएगी कि इस मामले में गांजे की सप्लाई से जुड़े और किन किन लोगों की भूमिका है।






