आने वाले त्योहारों को लेकर भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। त्योहारों के समय बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स और नौकरी करने वाले लोग अपने घरों की तरफ लौटते हैं। ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्टेशनों से देश के कई राज्यों तक ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है। आने वाले दिनों में दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। चलिए जान लेते हैं कि किन राज्यों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है।
इन राज्यों के लिए चलेंगी ट्रेन
भारतीय रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है। भोपाल मंडल से लेकर रतलाम मंडल तक के यात्री इन ट्रेनों से सफर कर सकेंगे।
डॉ अंबेडकर नगर से रीवा के लिए स्पेशल ट्रेन
भोपाल मंडल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डॉ अंबेडकर नगर से रीवा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है। ट्रेन नंबर 01710 और 01709 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलाई जाएगी। रीवा से लेकर डॉ अंबेडकर नगर और डॉ अंबेडकर नगर से लेकर रीवा तक ये 6-6 फेरे में चलेगी। इसका ठहराव इटारसी, रानी कमलापति, नर्मदापुरम संत हिरदाराम नगर सहित अन्य स्टेशन पर रहेगा।
रीवा से ये ट्रेन रात 10.50 पर रवाना होगी। इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर होते हुए यह डॉ अंबेडकर नगर स्टेशन अगले दिन 3:05 पर पहुंचेगी। वापसी में ये रात 9:20 पर डॉ अंबेडकर नगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, नर्मदापुरम और इटारसी होते हुए ये दोपहर 2.30 पर रीवा पहुंचेगी।
दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा!
यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।📅 06-06 फेरे
🚆 गाड़ी संख्या 01710/01709
📍 प्रमुख ठहराव: इटारसी,… pic.twitter.com/Tw8k4BOSVM— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) September 17, 2026
रानी कमलापति से पूजा स्पेशल
इसी तरह से रानी कमलापति से रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाने वाली है। ट्रेन नंबर 02192 और 02191, 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। इसका ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना में रहेगा।
रीवा से ये ट्रेन दोपहर 12:30 बजे 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को प्रस्थान करेगी और रात 9:15 पर रानी कमलापति पहुंचेगी। इसी तरह से यह रात 10:15 पर आने कमलापति से निकलेगी और अगले दिन सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी।
पर्वों पर यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा!
दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति–रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के 04-04 फेरे चलाए जाएंगे।
📅 17, 24 अक्टूबर एवं 07, 14 नवंबर 2026
🚆 ट्रेन संख्या 02191/02192
📍… pic.twitter.com/XZVQUuMP6x— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) September 17, 2026
छठ और दिवाली के लिए 50 स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे द्वारा दिवाली और छठ के लिए अलग-अलग स्टेशन से 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है। इसमें जबलपुर से लेकर हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन, कटिहार से मनिहारी, गया से नई दिल्ली, अमृतसर से कोलकाता से लेकर कई ट्रेनें शामिल है। इसकी जानकारी भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी है।
दिवाली- छठ 2026 की 50 स्पेशल ट्रेनें!! अजमेर, प्रयागराज, कटरा, मुंबई, अमृतसर और कई बड़े रूट जुड़े#IndianRailways #DiwaliSpecial #FestivalSpecial #TrainNews pic.twitter.com/ZJPjvfao8S
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) September 20, 2026






