MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

“वीर गाथा 6.0” प्रोजेक्ट को लेकर CBSE का नोटिस, स्कूलों को दिए ये निर्देश, कक्षा 3-12 तक के छात्र ले सकते हैं भाग

सीबीएसई ने वीर गाथा प्रोजेक्ट के 6वें संस्करण को लेकर स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। तीन कैटेगरी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन स्कूलों में होगा। बोर्ड ने जरूरी निर्देश दिए हैं। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वीर गाथा 6.0 प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इससे संबंधित सर्कुलर सभी स्कूलों को सभी सम्बद्ध स्कूलों को जारी किया गया है। जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर लॉन्च किया है। इसमें कक्षा तीन से लेकर 12वीं के छात्र शामिल हो सकते हैं। हालांकि अलग-अलग स्तर के लिए गतिविधियां और टॉपिक अलग होंगे।

सर्कुलर के मुताबिक रक्षा मंत्रालय वर्चुअल या फेस टू फेस अवेयरनेस प्रोग्राम और सेशन का आयोजन देशभर के सभी स्कूलों में करेगा। तारीख और वेन्यू जल्द ही घोषित होगी। वहीं गतिविधियों में कविता, पैराग्राफ, निबंध लेखन, पेंटिंग, ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन, शॉर्ट वीडियो इत्यादि शामिल होंगे।

स्कूलों को वीर गाथा कॉर्नर बनाने की सलाह 

सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को एक समर्थित वीर गाथा कॉर्नर बनाने की सलाह दी गई है, जो Gallantry अवार्ड पर केंद्रित होगा और “स्मारिक परंपरा” पर आधारित होगा। मिलिट्री ट्रेडीशन, युद्ध, योद्धाओं के संघर्ष इत्यादि को छात्रों के बीच दिखाया जाएगा और उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।

स्कूल 3 कैटेगरी में आयोजित करेंगे गतिविधियां 

यह प्रोजेक्ट तीन कैटेगरी आयोजित किया जाएगा। पहले स्टेज में कक्षा 3 से 5 को शामिल किया जाएगा। इसमें कविता, पैराग्राफ 150 शब्द, पेंटिंग और ड्राइंग गतिविधियां आयोजित की जाएगी। मिडिल स्टेज में कक्षा 6 से आठवीं के छात्र शामिल होंगे। इसमें कविता, 300 शब्दों के पैराग्राफ, पेंटिंग, ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन, शॉर्ट वीडियो इत्यादि को शामिल किया जाएगा। सेकेंडरी स्टेज में कक्षा 9 से लेकर 12वीं के छात्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें कविता, 750 शब्द निबंध, पेंटिंग, ड्राइंग, मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन, शॉर्ट वीडियो इत्यादि गतिविधियां शामिल होंगी।

4 अक्टूबर तक स्कूल करेंगे गतिविधियों का आयोजन 

4 अक्टूबर 2026 तक अवार्ड विजेताओं का वर्चुअल या फेस टू फेस संवाद स्कूलों से करवाया जाएगा। इस दौरान स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सभी स्कूलों को निर्धारित टॉपिक पर गतिविधियों का आयोजन करना होगा। साथ ही इसका मूल्यांकन भी उन्हें खुद करना होगा। 5 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच स्कूल हर कैटेगरी से एक बेस्ट एंट्री प्रेजेंट करेंगे। प्रत्येक स्कूल से चार प्रविष्टियां MyGov पोर्टल पर जाम की जाएगी। सेकन्डेरी स्टेज से 2 प्रविष्टियाँ जमा होंगी।

स्कूलों को एंट्री करने जमा करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करने की सलाह दी गई है। हर स्तर पर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। नेशनल लेवल पर 100 विजेता होंगे। राज्य/UT में 8 विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 4 विजेता होंगे। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को 10,000 रुपये का कैश प्राइज रक्षा मंत्रालय द्वारा दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
"वीर गाथा 6.0" प्रोजेक्ट को लेकर CBSE का नोटिस, स्कूलों को दिए ये निर्देश, कक्षा 3-12 तक के छात्र ले सकते हैं भाग