एमपीईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक ववेबसाइट http://esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के 4 लास्ट डिजिट की जरूरी पड़ेगी। परीक्षा की शुरुआत 22 सितंबर से होगी।
प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। ध्यान रखें कि केवल फिजिकल कॉपी ही मान्य होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर कैटेगरी, जन्मतिथि और परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस उपलब्ध होती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, माता के नाम का पहला दो, अक्षर आधार कार्ड का आखिरी चार डिजिटऔर सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 तक चलेगी। उम्मीदवारों को 10 मिनट का समय दिशा निर्देशों को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक है। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 18 अगस्त का आवेदन का मौका दिया गया था। करेक्शन पोर्टल 23 अगस्त तक एक्टिव था। कुल 2,106 पदों पर भर्ती होने वाली है।






