MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सागर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, एक घायल

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चार्टर्ड बस और कार की टक्कर में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Sagar Accident News

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत की खबर है। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गये। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। अब पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, यह हादसा जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चनाटोरिया स्थित सीएनजी पंप के पास हुआ है। तेज रफ्तार चार्टर्ड बस और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। खबर है कि पंप से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रही कार को जबलपुर की ओर से आ रही बस ने सामने से टक्कर मार दी।

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। यात्री बस से उतरकर मौके से चले गए जबकि चालक और स्टाफ भी वहां से निकल गए। कार क्रमांक HR 16 Z 2408 हरियाणा की बताई गई है। बहेरिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में इन लोगों की गई जान

हादसे में जिन कार सवारों की मौत हुई है उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में विकास चौधरी (43) पिता जगदीश कुमार चौधरी निवासी हरियाणा, निर्मल कुमार जैन (65) पिता दीपचंद जैन, रामपुरा वार्ड-5 सागर और प्रशांत जैन (46) पिता रमेशचंद जैन निवासी रामपुरा, हरिशंकर यादव (38), निवासी हरियाणा शामिल हैं। वहीं, हादसे में शुभम असीजा (32) घायल हुआ है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
सागर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, एक घायल - MP Breaking News