MP Breaking News

Sagar Liquor Case: ₹30 हजार के इनामी शिवंजय राजपूत का एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

बंडा जहरीली शराब कांड में फरार शिवंजय राजपूत पर घोषित था ₹30 हजार का इनाम; पुलिस का दावा- मड़ैया के जंगल में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने किए तीन फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
Sagar Liquor Case: ₹30 हजार के इनामी शिवंजय राजपूत का एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सागर। बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवंजय राजपूत को सागर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के मड़ैया के पास जंगल में घेराबंदी के दौरान शिवंजय ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार शिवंजय पहले से शराब तस्करी में शामिल रहा है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बंडा जहरीली शराब कांड के बाद उसकी तलाश की जा रही थी और पुलिस ने गिरफ्तारी पर ₹30 हजार का इनाम घोषित किया था।

मड़ैया के जंगल से होकर घर जाने की मिली थी सूचना

13 सितंबर की तड़के बहरोल पुलिस को सूचना मिली कि शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल से निकलकर बंडा-बहरोल मुख्य मार्ग की ओर से अपने घर छापरी जा सकता है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आसपास की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

बांदरी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संभावित इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की।

पुलिस का दावा- शिवंजय ने किए तीन फायर

सागर पुलिस के मुताबिक सर्चिंग के दौरान शिवंजय ने पुलिस टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर तीन फायर किए। पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शिवंजय के पैर में लगी।

गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कट्टा, कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस के अनुसार शिवंजय के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामद हथियार और अन्य सामान को लेकर भी जांच की जा रही है। बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस इससे जुड़े आरोपियों की तलाश और अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews
Sagar Liquor Case: ₹30 हजार के इनामी शिवंजय राजपूत का एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली