MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

CPRI ने निकाली 110 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

सीपीआरआई ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPI Recruitment 2026

सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1, इंजीनियरिंग अस्सिटेंट, साइंटिफिक अस्सिटेंट, टेक्निशियन ग्रेड-1 समेत  विभिन्न पदों पर भर्ती (CPRI Recruitment) निकाली है।  जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है। 12 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://cpri.res.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। नागपुर, भोपाल, बैंगलोर, हैदराबाद समेत भारत के विभिन्न स्थानों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।  फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या CPRI 06/2026) पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 110 है। जिसमें से इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1  इलेक्ट्रिक के लिए 7 और सिविल के लिए एक पद खाली है। इंजीनियरिंग आसिस्टेंट ग्रेड 2 इलेक्ट्रिकल के लिए 10 और मैकेनिकक के लिए एक वैकेंसी है। साइंटिफ़िक असिस्टेंट के लिए दो, टेक्निशियन ग्रेड-1 इलेक्ट्रिकल के लिए 7, टेक्निशियन ग्रेड 1 मैकेनिक के लिए दो, टेक्नीशियन अटेंडेंट ग्रेड-1 के लिए 37, अस्सिटेंट ग्रेड 2 के लिए 29 और मल्टीटास्किंग स्टाफ ग्रेड-1 के लिए 14 पद खाली हैं।

आवेदन शुल्क

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1, साइंटिफिक अस्सिटेंट और इंजीनियरिंग अस्सिटेंट पद पर आवेदन करने के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। टेक्निशियन ग्रेड-1, असिस्टेंट ग्रेड 2 और टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1 के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD/एक्स सर्विसमैन/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

 आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें  

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-1 के लिए संबंधित विषय में बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 2024/2025/2026 का वैध गेट स्कोर होना भी अनिवार्य है। साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए केमिस्ट्री में फर्स्ट क्लास बीएससी की डिग्री के साथ-साथ 5 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है। इंजीनियरिंग अस्सिटेंट के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। टेक्निशियन ग्रेड-1 के लिए संबंधित विषय में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। टेक्निकल अटेंडेंट के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित विषय में 2 वर्ष का आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। अस्सिटेंट ग्रेड 2 के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीए/ बीएससी/बीकॉम/बीबीए/बीबीएम/बीसीए डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। एमटीएस ग्रेट 1 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है।

इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1, टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-1 और अस्सिटेंट ग्रेड 2 के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। इंजीनियरिंग अस्सिटेंट और साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। एमटीएस पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए 28 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

केवल इंजीनियरिंग ऑफिसर  ग्रेड एक पदों के लिए उम्मीदवारों के पास वैध गेट स्कोर होना चाहिए। बाकी सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और  प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट या ट्रेड या प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद बाद लेवल 1 से लेकर 7 के तहत वेतन मिलेगा। पे स्केल पोस्ट पर निर्भर करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CPRI ने निकाली 110 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और चयन प्रक्रिया