मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितम्बर को आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूँज कार्यक्रम में हुआ मिमिक्री विवाद अभी शांत नहीं हुआ है सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया में इसे लेकर चर्चा जारी है, कांग्रेस और उनकी समर्थक पार्टियों के नेता भले ही राहुल गांधी का बचाव कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमलावर हैं इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
युवाओं के मुद्दे उठाने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूँज कार्यक्रम लॉन्च किया है अब तक इसके पांच कार्यक्रम कर चुके हैं, पांचवा आयोजन इंदौर में 19 सितम्बर को हुआ था जो विवादों में घिर गया है, हालाँकि कार्यक्रम में भारी भीड़ थी युवाओं की संख्या भी लाखों में बताई गई है लेकिन मंच पर राहुल गांधी ने जो कामेडियन के साथ किया उसने पूरा विवाद खड़ा कर दिया जिसमें छात्रों के असली मुद्दे दब गए।
मिमिक्री बनी विवाद की वजह
मीडिया में भी राहुल गांधी के कार्यक्रम की चर्चा है, भाजपा के नेता पीएम मोदी की मिमिक्री के दौरान उनके “माँ को कुर्सी दो” वाले एक्ट को लेकर हमलावर है और उसे एक माँ का अपमान बता रहे हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसकी कड़ी निंदा की है और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
देश की जनता कांग्रेस को देगी जवाब
ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा जो लोग भारत की सनातन परंपरा का सम्मान नहीं करते उनकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, उन्होंने कहा ये कोई जोक नहीं था ये भारत की हर माँ का मजाक था, सिंधिया बोले देश के विपक्ष के नेता खुले मंच पर जब किसी माँ की खिल्ली उड़ाई जाये और वे जोर से ठहाके लगायें इससे बड़ी निंदा की कोई बात नहीं हो सकती इसका जवाब देश की जनता कांग्रेस को जरुर देगी।






