MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

3 नवंबर से RRB ALP 2026 सीबीटी-1 परीक्षा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जानें पैटर्न और एडमिट कार्ड की तारीख  

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवारों को कुछ सलाह दी गई गई है। 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी होगी। 
RRB ALP 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती स्टेज-1 परीक्षा (RRB ALP 2026) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 14 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। एप्लीकेशन स्टेटस 22 अगस्त को जारी किया गया था।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। 3 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 24 अक्टूबर को सिटी स्लिप जारी हो सकती है। प्रवेश पत्र चार दिन पहले यानी 30-31 अक्टूबर के बीच जारी किया जाएगा। इसे लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

चयन प्रक्रिया और वैकेंसी 

आरआरबी एएलपी चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होते हैं। पहला चरण सीबीटी-1 का होता है। इसमें गणित, जनरल साइंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। सीबीटी-2 में पार्ट-ए और पार्ट-बी शामिल होता है। तीसरा चरण कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का होता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। इस बार आरआरबी ने संख्या सीईएन 01/2026 के तहत 11,127 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और रेलवे जोन में विभाजित किया गया है।

सीबीटी-1 पैटर्न जानें 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। वहीं इसकी अवधि 60 मिनट होती है। गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है। परीक्षा कल 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें मैथमेटिक्स, मेंटल एबिलिटी और जनरल साइंस तीन सेक्शन शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को RRB की सलाह

उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधार कार्ड में बायोमेट्रिक, फोटोग्राफ, एड्रेस और पिता का अपडेट करने की सलाह दी है। ध्यान रखें कि इस आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट के अनुसार ही होना चाहिए। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार लिंक्ड बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को यूआइडीएआई सिस्टम पर आधार को अनलॉक स्टेटस में रखने की सलाह भी दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
3 नवंबर से RRB ALP 2026 सीबीटी-1 परीक्षा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, जानें पैटर्न और एडमिट कार्ड की तारीख