MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

2 घंटे 20 मिनट में बिक गए इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के सभी टिकट, जानिए कितनी थी कीमत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले टी20 मुकाबले के टिकट रिकॉर्ड समय में बिक गए। शुक्रवार सुबह ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला।
2 घंटे 20 मिनट में बिके इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के सभी टिकट, जानिए कितनी थी कीमत

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल शुक्रवार सुबह 6 बजे ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने बुकिंग शुरू कर दी। महज 2 घंटे 20 मिनट में ईस्ट गैलरी, वेस्ट गैलरी, पवेलियन और हॉस्पिटैलिटी समेत सभी टिकट बिक गए। साथ ही छात्रों के लिए आरक्षित टिकटों को लेकर भी भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

दरअसल क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मुकाबले को लेकर पहले से काफी उत्साह था। टिकट बिक्री शुरू होने के साथ ही लोग अलग-अलग कैटेगरी की सीटें बुक करने में जुट गए। सबसे पहले ईस्ट गैलरी के टिकट खत्म हुए, जबकि उसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की सीटें भी तेजी से भर गईं।

छोटे मैदानों में गिना जाता है होलकर स्टेडियम

बता दें कि इंदौर का होलकर स्टेडियम भारत के उन मैदानों में गिना जाता है जहां टी20 मुकाबलों का माहौल हमेशा खास रहता है। यही वजह रही कि टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की और कुछ ही समय में पूरा स्टॉक खत्म हो गया। इस मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से तय की गई थी। सामान्य गैलरी के टिकट 1000 रुपये से शुरू होकर 1800 रुपये तक रखे गए थे। वहीं पवेलियन की सीटों के लिए 5500 रुपये से 8500 रुपये तक खर्च करने पड़े।

सबसे महंगी हॉस्पिटैलिटी टिकट 11000 और 12500 रुपये तक की थी। वहीं टिकट बिक्री के दौरान एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट खरीदने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद मांग इतनी ज्यादा रही कि सभी कैटेगरी की सीटें निर्धारित समय से पहले ही पूरी तरह बुक हो गईं।

स्टूडेंट टिकट के लिए भी भारी प्रतिस्पर्धा

दरअसल सामान्य टिकटों के अलावा छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए अलग से रियायती टिकट व्यवस्था भी बनाई गई थी। स्टूडेंट कोटे के लिए करीब 1200 रजिस्ट्रेशन बहुत कम समय में पूरे हो गए। अब दस्तावेजों के सत्यापन के बाद करीब 1000 छात्रों को टिकट दिए जाएंगे। ऑनलाइन टिकट खत्म होने के बाद कई क्रिकेट प्रेमियों को टिकट नहीं मिल सके। इससे साफ है कि इस मुकाबले को लेकर शहर और आसपास के जिलों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
2 घंटे 20 मिनट में बिक गए इंदौर में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के सभी टिकट, जानिए कितनी थी कीमत