Hindi News

Indore News : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस दोनों ही कार्रवाई में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी है जिसे अन्य मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
Indore News : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से 257 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया। दोनों ही कार्रवाई में कार से ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी पकड़े गए अवैध मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

जानकारी देते हुए डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली थी कि खजराना क्षेत्र में स्थित दस्तूर गार्डन के पीछे खाली मैदान में एक कार से ड्रग्स की तस्करी होने वाली है इस दौरान पुलिस टीम वहां पर लगाई गई थी इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार आते हुए दिखाई जो पुलिस को देखकर वहां तेजी से भागने लगा पुलिस ने कार का पीछाकर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम शिवम निवासी जिला हरदा और अवी निवासी हरदा बताया जब उनकी कार की तलाशी ली तो उसमें 257 ग्राम ब्राउन शुगर क्राइम ब्रांच की टीम को मिली पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वह खुद नशे के आदी हैं और अन्य लोगों को सस्ते दामों में बेचने के इरादे से लाना कबूल किया है।

सीमावर्ती इलाकों से अवैध मादक पदार्थ लाकर इंदौर में अधिक दामों पर बेचते थे

वहीं दूसरी कार्रवाई में रेती मंडी से भी पुलिस ने एक कार से दो आरोपियों को पकड़ा है जिसमें उस्मान गनी निवासी खजराना और अल्तमस हुसैन निवासी खजराना है। जब उनकी कार से तलाशी ली गई तो उनके पास 15 ग्राम एमडी ड्रग्स होना पाया गया वही दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वह सीमावर्ती इलाकों से ड्रग्स लाकर अधिक दामों पर यहां पर इंदौर में बेचते थे।

चारों आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों ही कार्रवाई में कुल 257 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 ग्राम एमडी और दो कार बरामद की है वहीं चारों ही आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ में जुटी है जिसे अन्य मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है वही पकड़ा गए चारों आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews