वाहन चोरी के खिलाफ इंदौर पुलिस एक्शन में है। गुरुवार को शहर के हीरानगर और तुकोगंज दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इस मामले की एडीशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने दी है।
एडीशनल डीसीपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली मिलने पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और अलग-अलग स्थानों तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरारानगर थाना क्षेत्र के एमआर 10 चौराहे पर एक व्यक्ति मोटरबाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद चौराहे की निगरानी शुरू कर दी गई।
हीरायनगर थाना क्षेत्र में 3 वाहन जब्त
जांच के दौरान चौराहे पर इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जिससे पूछताछ करने पर मौके एक वाहन बरामद किया है, जो चोरी का था। आगे पूछताछ करने पर 2 और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम कालू निवासी धार बताया जा रहा है। 3 दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
तुकोगंज क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान चोरी का वाहन जब्त
एडीशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि दूसरा मामला तुकोगंज क्षेत्र का है। भंडारी मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पाया गया, जिसे पुलिस ने रोककर वाहन से जुड़े दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन वाहन चालक गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच के दौरान पता चला वाहन चोरी का था। जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है। युवक शिवम को गिरफ्तार करते हुए मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट






