इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हुआ। नगर निगम की टीम के साथ मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। भीड़ के धक्के से एडिशनल DCP दिनेश अग्रवाल नीचे गिर गए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
साउथ तोड़ा में लंबे समय से बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुधवार सुबह नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा था। रिमूवल की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ स्थानीय महिला और पुरुष इसका विरोध करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने और स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच विवाद बढ़ गया।
भीड़ के धक्के से नीचे गिरे एडिशनल DCP
विरोध के दौरान हालात बिगड़े और पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान भीड़ के धक्के से एडिशनल DCP दिनेश अग्रवाल नीचे गिर गए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।
एसीपी विजय चौधरी के मुताबिक रिमूवल कार्रवाई के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अन्य आरोपियों की पहचान जारी
FIR में कुछ लोगों को नामजद करने के साथ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। अब पुलिस मौके के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
भीड़ ने एडिशनल डीसीपी को धक्का मारा, नीचे गिरे
इंदौर में नगर निगम की रिमूवल टीम के साथ गई पुलिस में एडिशनल डीसीपी दिनेश अग्रवाल के साथ हुई घटना#indore pic.twitter.com/fH6XdSuLDI
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 9, 2026
शकील अंसारी की रिपोर्ट






