इंदौर।आकाश धौलपुरे। जन – जन के मन मे एक ही बात है कि हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित क्योंकि कोरोना वायरस ना तो अमीरी देखता है और ना गरीबी और ना ही कोई जात – पात या धर्म, उसका तो बस एक ही काम फैलना और लाशो के सैलाब में दुनिया को बदलना। लिहाजा, देश के पीएम की अपील पर देशभर में 14 अप्रैल तक 21 दिन का लॉक डाउन हो चुका है और लॉक डाउन के पांच दिन बीतने के बाद इंदौर की एक सोशल वर्कर ने अपनी कला से इंदौर व देश मे बढ़ते कोरोना के प्रभाव के चलते जनजागृति के लिए अपनी कला के जरिये संदेश दिया है। दरअसल, वर्षा सिरसिया नामक सोशल वर्कर ने लॉक डाउन के दौरान अपनी रंगोली कला के जरिये लोगो तक ये मैसेज पहुंचाने की कोशिश की है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिन का लॉक डाउन लोगो के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये जरूरी है। शहर के मुराई मोहल्ला छावनी में रहने वाली वर्षा की रंगोली में रंगोली के 7 रंगों के साथ ही देश के लोगो के भावी स्वस्थ जीवन की कामना है। बता दे कि इंदौर मध्यप्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है ऐसे में वर्षा ने अपनी कला में दुआ और सतर्कता का अनूठा संगम पेश कर संदेश दिया है कि कोई रोड़ पर ना निकले और घरों में रहकर अपने हाथ बार बार धोये। अपने घर मे बनाई रंगोली में वर्षा ने रंगोली में मास्क पहने चीन के वुहान शहर की एक युवती को दर्शाया है जहां से कोरोना वायरस का फैलाव दुनिया की सरजमी पर हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने इस खतरनाक वायरस से बचने के भगवान से धरती को बचाने की दुआ भी की है। इसके साथ ही पीएम के संदेश चित्र को रंगोली में स्थान देकर पीएम मोदी का सजीव चित्रण कर, देश के नक्शे से कोरोना को बाहर निकालने का चित्रण किया है। वर्षा सिरसिया ने अपने नेक इरादों और कला के जरिये बता दिया है कि इंदौर लड़ रहा है प्रदेश लड़ रहा है और देश भी लड़ रहा है और जीत देशवासियों की होगी और कोरोना को हारना होगा। दरअसल, इंदौर की वर्षा ने इसके पहले पुलवामा अटैक को लेकर भी देशभर में अपने देशभक्ति के जज्बे को रखा था और अब वो लोगो से अपील कर रही है यदि कोरोना वायरस का संक्रमण या कोई लक्षण दिखाई दे तो लोग स्वयं खुलकर प्रशासन को जानकारी दे उनकी माने तो यदि वे खुद इसकी चपेट में आएगी तो एक सच्चे देशभक्त के तौर पर वो खुद सबसे पहले जानकारी देकर इलाज कराएगी।
कोविड – 19 के खिलाफ़ इंदौर की अनूठी रंगोली, जिसमें दुआ के साथ सतर्कता भी
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






