इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक व्यापारी से 40,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, लोकायुक्त ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
डीएसपी लोकायुक्त पुलिस सुनील कुमार तालान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के परदेशीपुरा में रहने वाले शिवप्रकाश बसवाल ने एक शिकायती आवेदन एसपी राजेश सहाय को दिया था जिसमें उन्होंने बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर नमेश कुमार भोंडेकर ने रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे।
जूनियर इंजीनियर में मांगी 80,000/- रुपये
शिकायती आवेदन में शिवप्रकाश बसवाल ने बताया कि वे बिल्डर है और होटल व्यवसाय का काम करते हैं, वे अम्बे नगर, अमृती नगर के पास जी.आर.-7 होटल की इमारत पर सोलर पैनल लगा रहे हैं जिसकी फ़ाइल आगे बढ़ाने के लिए जूनियर इंजीनियर द्वारा नमेश कुमार भोंडेकर 80,000/- रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।
सत्यापन में सही पाई गई रिश्वत मांगने की बात
शिकायती आवेदन मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर इसका सत्यापन कराया गया जिसमें जूनियर इंजीनियर द्वारा रिश्वत 80,000/- रुपये रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई, रिश्वत का सबूत मिलने के बाद ट्रैप प्लान की गई और ट्रैप दल गठित किया गया।
रिश्वत हाथ में आते ही जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया के नेतृत्व में ट्रैप दल ने शिकायतकर्ता व्यवसायी शिवप्रकाश बसवाल को 40,000/- रुपये लेकर जूनियर इंजीनियर के पास भेजा उन्होंने जैसे ही रिश्वत की राशि जूनियर इंजीनियर नमेश कुमार भोंडेकर को दी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।






