इंदौर के जूनी इंदौर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टला, पटाखे की चिंगारी से बंद इमारत की छत पर लगी आग, मची अफरा-तफरी

इंदौर के जूनी इंदौर क्षेत्र में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान पटाखे की चिंगारी से एक बंद इमारत की छत पर पड़े कबाड़ में आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इंदौर के जूनी इंदौर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टला, पटाखे की चिंगारी से बंद इमारत की छत पर लगी आग, अफरा-तफरी

इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में मंगलवार रात रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। त्यौहार की खुशियों के बीच अचानक उड़ी पटाखे की चिंगारी से एक बंद पड़ी बिल्डिंग की छत पर भीषण आग लग गई। रात करीब सवा नौ बजे हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे सड़कों पर आ गए।

बंद पड़ी बिल्डिंग की छत पर रखा था कबाड़ का सामान

जूनी इंदौर के थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि यह घटना ट्रांसपोर्ट नगर में सुयोग अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक बंद इमारत की है। इमारत की छत पर काफी समय से कबाड़ और वेस्ट मटेरियल पड़ा हुआ था। जैसे ही पटाखे की चिंगारी छत पर पहुंची तो वहां रखे सूखे सामान ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।

बच्चों के रावण दहन से उड़ी थी पटाखे की चिंगारी

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि पास ही की एक इमारत के पास कुछ बच्चे छोटे स्तर पर रावण दहन कर रहे थे। उसी दौरान आतिशबाजी करते समय पटाखे की एक चिंगारी उड़कर बंद पड़ी बिल्डिंग की छत पर जाकर गिर गई। कबाड़ होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैलने लगी जिसे देखकर इलाके में रहने वाले लोग बुरी तरह घबरा गए थे।

एहतियात के तौर पर काटी गई पूरे इलाके की बिजली

आग की लपटें बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में कोई परेशानी न हो और कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए पूरे इलाके की बिजली बंद कर दी गई थी। बिजली कटने के बाद दमकल टीम ने पानी की बौछारें मारकर आग को पूरी तरह से शांत किया।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
इंदौर के जूनी इंदौर में रावण दहन के दौरान बड़ा हादसा टला, पटाखे की चिंगारी से बंद इमारत की छत पर लगी आग, मची अफरा-तफरी