अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ इंदौर पुलिस का एक्शन, 254 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। सुपर कॉरिडोर पर वाहन चेकिंग के दौरान 254 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी है। 
indore police action

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स खपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 254 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने में सफलता हासिल की है, जिसकी कीमत करोब 25 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर से सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। सुपर कॉरिडोर में घेराबंदी की गई। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों को लाखों रुपये के मादक पदार्थ  गिरफ्तार किया गया। डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया की दोनों आरोपी मंदसौर निवासी हैं और रिश्ते में ससुर-दामाद लगते हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

मंदसौर से इंदौर आने वाली थी MD ड्रग्स की खेप

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि त्योहारों के लिए मंदसौर से एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर दो तस्कर इंदौर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत टीम को सुपर कॉरिडोर पर तैनात कर चेकिंग चलाई। उसी दौरान एक टू व्हीलर वाहन पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने गाड़ी रोककर पूछताछ की, तो दोनों ने अपना नाम समीर खान और जाकिर हुसैन बताया।

तलाशी लेने पर 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

तलाशी लेने पर पुलिस ने 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा कि आरोपी एमडी ड्रग्स इंदौर के किसे देने आए थे। आगे की जांच में नेटवर्क से जुड़े अन्य कई खुलासे होने की उम्मीद है।

प्रारंभिक जानकारी में समाने आया कि आरोपी समीर के पिता की हाल ही में बायपास सर्जरी हुई है। जिसके चलते समीर पर काफी आर्थिक बोझ बढ़ गया। उसी बोझ को कम करने के लिए वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया, जिसमें उसके ससुर ने भी साथ दिया।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ इंदौर पुलिस का एक्शन, 254 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार