MP Breaking News

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता के तहत इंदौर में निकाली गई बाइक रैली, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग हुए शामिल

हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता पहल के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बाइक रैली शुरू की, जिसमें 500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हुए। रैली पलासिया से शुरू होकर घंटाघर होते हुए राजवाड़ा पर समाप्त हुई
Flag

Republic Day

15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। बता दें कि इस दिन सुबह से ही सरकारी दफ्तरों में तिरंगा लहराता हुआ नजर आता है। स्कूलों में बच्चों और जवानों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले में प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण भी किया जाता है। इस दौरान वहां हजारों की संख्या लोग हिस्सा लेने आते हैं। वीवीआइपी लोग बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल होते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स की बड़ी टीम तैनात रहती है। सीसीटीवी कैमरे द्वारा पूरे परिसर में नजर रखा जाता है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना हो। यह दिन देशभक्ति के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। सुबह से शहर के हर एक कोने में देश की शान तिरंगा लहराता हुआ नजर आता है। वहीं, लोग भक्ति गीत बजाते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

इंदौर में भी आजादी के अमृत महोत्सव और स्वच्छ भारत अभियान को जोड़ते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने एक विशेष पहल की शुरुआत की। दरअसल, हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।

ये लोग हुए शामिल

बता दें कि बाइक रौली में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और कई थाना प्रभारी भी इस यात्रा में शामिल रहे। यह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पलासिया से शुरू होकर घंटाघर होते हुए ऐतिहासिक राजवाड़ा पर समाप्त हुई। रैली का नजारा पूरी तरह देशभक्ति और उत्साह से भरा हुआ था। सभी प्रतिभागी अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर सवार थे। इस दौरान हाथों में लहराते तिरंगे झंडे और चेहरों पर देश के प्रति गर्व की झलक देखने को मिली।

लोगों से की गई अपील

आयोजकों ने लोगों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें। रैली के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुलिस कर्मियों का स्वागत किया और तिरंगा थामकर उनके साथ कदम से कदम मिलाया।

इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ तिरंगा फहराने का आह्वान करना नहीं था, बल्कि नागरिकों को यह संदेश देना था कि स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। वहीं, समापन समारोह के दौरान राजवाड़ा में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में नारे लगाए।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि इस पहल के माध्यम से पुलिस न केवल सुरक्षा का संदेश देती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस बार हर घर तिरंगा थीम में स्वच्छता को जोड़ा गया है, जिससे शहर में बड़ा बदलाव होगा। इसके माध्यम से लोगों में जागरूकता भी आएगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हर नागरिक तिरंगे को गर्व के साथ फहराए और अपने घर, गली-मोहल्ले व शहर को साफ रखें।

[dgv_vimeo_video id=”1109022018″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews
हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता के तहत इंदौर में निकाली गई बाइक रैली, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग हुए शामिल