नई दिल्ली| देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तत्काल बाद रेलवे ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देश में यात्री ट्रेनें भी 3 मई तक रद्द रहेंगी। सिर्फ मालगाड़ियां चलेंगी जो गुड्स की आवाजाही देशभर में करेंगे|
लॉक डाउन के चलते कोई यात्री ट्रेन 3 मई तक नहीं चलेगी. इसमें पैसेंजर ट्रेनों से लेकर राजधानी शताब्दी और सभी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है| इस दौरान जिन लोगों ने टिकट बुक करवाए हैं, उनका पैसा रिफंड किया जाएगा । रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ‘प्रीमियम ट्रेन, मेल / एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे आदि सहित भारतीय रेलवे की सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई तक निलंबित रहेंगी।’
यह देश में पहला मौका है जब लॉकडाउन के कारण सभी यात्री ट्रेनें एक साथ बंद हैं। हालांकि देशभर में जरूरी सामग्री की सप्लाई के लिए गुड्स ट्रेनों की आवाजाही अभी भी सुचारू रूप से चलती रहेगी. सभी यात्रियों की बुकिंग कैंसिल रहेगी|
Indian Railways extends suspension of its passenger services till May 3: Indian Railways Officials pic.twitter.com/QAoZYHnIbv
— ANI (@ANI) April 14, 2020






