मोदी कैबिनेट बैठक के बाद पाकिस्तान में मची खलबली! शहबाज शरीफ ने की हाई-लेवल मीटिंग, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी घटना करार दिया है। पीएम ने कहा कि किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं पाकिस्तान में भी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाई-लेवल की मीटिंग की है। जिसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी एवं अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे।
मोदी कैबिनेट बैठक के बाद पाकिस्तान में मची खलबली! शहबाज शरीफ ने की हाई-लेवल मीटिंग, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी रहे मौजूद

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को मोदी सरकार ने आतंकी घटना माना है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि किसी भी रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान सरकार में हलचल मच गई है। पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाई-लेवल की मीटिंग की है।

पाक राष्ट्रपति के साथ शहबाज शरीफ की बैठक

दिल्ली ब्लास्ट में जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस घटना के तार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ते दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक के बाद अकेले में गृहमंत्री अमित शाह से भी बातचीत की। तो वहीं पाकिस्तान सरकार को अब भारत की ओर से हमले का डर सताने लगा है। इसके लिए पाकिस्तान में तीनों सेनाओं को अलर्ट कर दिया है। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट के आला मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ अहम बैठक की।

बता दें कि शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के अलावा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी, कानून मंत्री आजम नजीर तारड़ और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भी शामिल थे। इस बैठक में पाक स्वास्थ्य मंत्री सैयद मुस्तफा कमाल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की जो जंग है मई में शुरू हुई थी वो अभी रूकी नहीं है।

दिल्ली धमाके के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

इधर प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट बैठक में जांच एजेंसियों को साफ निर्देश दे दिए हैं कि इस मामले की तेज और पेशेवर तरीके से जांच करें और दोषियों की पहचान करें। बिना देरी किए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
मोदी कैबिनेट बैठक के बाद पाकिस्तान में मची खलबली! शहबाज शरीफ ने की हाई-लेवल मीटिंग, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी भी रहे मौजूद - MP Breaking News