Hindi News

डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर PM Modi ने दी बधाई, कहा- दिल से बधाई मेरे दोस्त, दुनिया की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
ट्रंप ने कहा कि आने वाला समय अमेरिका का 'स्वर्णिम काल' होगा। यह अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है और इससे हम अमेरिका को फिर से महान बना सकेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर PM Modi ने दी बधाई, कहा- दिल से बधाई मेरे दोस्त, दुनिया की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे

PM Modi congratulated Donald Trump : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शानदार जीत दर्ज की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी है, मोदी ने X पर लिखा – आपकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई मेरे दोस्त, हम दुनिया की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा – आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को रिन्यू करने के लिए उत्सुक हूं। आइए, मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

जीत के बाद पहले भाषण में बोले ट्रंप, अब कोई जंग नहीं होगी  

उधर डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के बाद अपने पहले संबोधन में अमेरिका की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब कोई जंग नहीं होगी। हमने असंभव को संभव कर दिखाया है। सीनेट पर हमारा कंट्रोल हो गया है। यह आप सबकी यानि अमेरिकावासियों की जीत है। अब मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लडूंगा।

ये अमेरिका का स्वर्णिम काल होगा 

ट्रंप ने कहा कि आने वाला समय अमेरिका का ‘स्वर्णिम काल’ होगा। यह अमेरिका के लोगों के लिए शानदार जीत है और इससे हम अमेरिका को फिर से महान बना सकेंगे। हम सब अमेरिका के भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे।
उत्साहित और भावुक ट्रंप ने कहा कि जनता ने हमें बहुत अच्छा बहुमत दिया है। मेरी जीत देश के हर नागरिक की जीत है। सीनेट में हुई जीत तो अविश्वसनीय है। किसी को भी इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !