Hindi News

Elon Musk के साथ स्टेज पर लिटिल X और टिक टॉक की वापसी, डोनाल्ड ट्रंप की विक्ट्री स्पीच के बेहतरीन पल, पढ़िए ट्रंप ने क्या कहा

Published:
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों और परिवार का धन्यवाद किया है। एलन मस्क की तारीफ़ों के पुल बाँधें। युद्ध को रोकने का वादा भी किया। आइए जानें ट्रंप ने क्या कहा?
Elon Musk के साथ स्टेज पर लिटिल X और टिक टॉक की वापसी, डोनाल्ड ट्रंप की विक्ट्री स्पीच के बेहतरीन पल, पढ़िए ट्रंप ने क्या कहा

Donald Trump Victory Speech: अमेरिका में आज डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह है। इसके बाद वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव 2024 में जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

उन्होनें अमेरिकी जनता का धन्यवाद किया है। अमेरिकी नागरिकों को 47वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही इसे ऐतिहासिक राजनीतिक जीत बताया। उन्होनें कहा, “अमेरिका ने हमें ऐतिहासिक और पावरफुल बहुमत दिया है, और हम सीनेट पर छा गए हैं।”

ट्रम्प ने अमेरिका को फिर महान बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि,”हम सब मिलकर अमेरिका को फिर महान बनाएंगे और यह वास्तव में अमेरिका का स्वर्णिम युग होगा।” इसके अलावा ट्रम्प ने अपने परिवार, विशेषकर पत्नी मेलानिया को धन्यवाद दिया और उन्हें फर्स्ट लेडी कहकर संबोधित किया।

ट्रम्प ने किया युद्ध रोकने का वादा 

ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए युद्धों को रोकने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम, “युद्ध बंद कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होनें अवैध घुसपैठ को समाप्त करने और सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने का आश्वासन भी दिया।

आतंकवाद और सुरक्षा को लेकर ट्रम्प ने कही ये बात?

ट्रम्प ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुक किया। साथ ही इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अमेरिका की सुरक्षा को उन्होनें कहा कि, “अमेरिका को मरहम की जरूरत है। इसलिए देश को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने हर नागरिक और उसके परिवार के लिए लड़ने का संकल्प लिया और जनता से कहा कि, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते, जिसके आप हकदार हैं।”

ट्रम्प की जीत बदलाव की शुरुआत है- एलन मस्क 

डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की खूब प्रशंसा की है। उन्होनें मस्क को ‘सुपर जीनियस’ और ‘नया सितारा’ बताते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। वहीं मस्क ने कहा, “हम कई बदलाव करने के लिए तत्पर हैं, यह जीत एक शुरुआत है। हम सदियों के अमेरिका को मजबूत बनाने की नींव रखना चाहते हैं। देश को फिर से महान बनाएंगे।”

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews