जबलपुर/संदीप कुमार
जिले में एक ही दिन में 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार दोपहर को तीन और रात को 6 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 147 पहुंच गया है।
आईसीएमआर लैब से मंगलवार रात को मिली 53 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में छह नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। अब जबलपुर में पॉजिटीव का आंकड़ा 147 है जिनमें से
47 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं घर। वहीं जबलपुर में कोरोना से अब तक 9 मौत हुई हैं।






