Hindi News

जबलपुर में दुर्गा विसर्जन के चल समारोह में बवाल, मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:
पुलिस ने घायलों की शिकायत पर पांच आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
जबलपुर में दुर्गा विसर्जन के चल समारोह में बवाल, मामला दर्ज

Jabalpur News : जबलपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान महज धक्का लगने के कारण दो पक्षों के बीच पहले तो जमकर विवाद हुआ, इसके बाद फिर हथियार भी चले, इस घटना में  दो लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। घटना मझगवां के वार्ड नंबर 20 की है। 14 अक्टूबर को हुए विवाद का अब वीडियो भी सामने आया है। मझगवां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों की शिकायत पर पांच आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 20 में खेरमाई मित्र मंडल समिति के द्वारा दुर्गा जी की स्थापना की गई थी। 13 अक्टूबर की रात को दुर्गा उत्सव चल समारोह और विसर्जन कार्यक्रम था। सैकड़ों की संख्या में मझगवां के लोग शामिल हुए। रात करीब 1 बजे जैसे ही प्रतिमा गांव के बाहर निकली, उस दौरान समिति के सदस्य अर्जुन बाजपेई से खेरमाई उत्सव के सदस्य राकेश सेन ने गुटखा मांगा, अर्जुन गुटखा देने बढ़ा तो अमित यादव ने जानबूझकर  धक्का मार दिया, इस पर अर्जुन ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद अमित अर्जुन से यह कहते हुए चला गया कि तुझे देख लूंगा। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही दुर्गा चल समारोह तिराहे पहुंचा तो वहां पर अमित यादव के साथ आलोक यादव, अंकित यादव, चंदन और चयन गोलदार अचानक आए और अर्जुन के साथ मारपीट करने लगे। अर्जुन के साथ मारपीट होते देख समिति के सदस्य राजेश ताम्रकार और रूपेश ताम्रकार पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की और फिर वहां से फरार हो गए।

जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें

विवाद में अर्जुन और रुपेश के सिर, मुंह में गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मझगवां थाना पुलिस ने अर्जुन और रुपेश की शिकायत पर अमित यादव सहित अंकित यादव, चंदन, चयन और आलोक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। Asp सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि विवाद का वीडियो भी सामने आया है, उसके आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगें।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews