Hindi News

महाकौशल क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- ऐसे आयोजन से संगठन मजबूत होता है

Reported by:Sandeep Kumar|Edited by:Atul Saxena
Published:
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना है। 
महाकौशल क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- ऐसे आयोजन से संगठन मजबूत होता है

Jabalpur BJP Workshop

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत आज जबलपुर में संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महाकौशल प्रान्त के  जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के अंतर्गत आने वाले 19 जिलों से करीब 400 चयनित कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना है।  ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचा सकें।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्रीगण कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। यह कार्यशाला पूरे दिन चलेगी जिसमें अलग-अलग सत्रों के माध्यम से संगठन की कार्यशैली, पार्टी की नीति-रीति, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर, रीवा और शहडोल सहित चार संभागों के कार्यकर्ताओं के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने के पीछे भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं।

सीएम ने बताया कार्यशाला का महत्व 

मुख्यमंत्री ने जबलपुर को माँ नर्मदा का पावन तट बताते हुए यहां के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग बेहद जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री खुद को सबसे पहले एक कार्यकर्ता मानते हैं और उसी भावना के साथ संगठन और सरकार दोनों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews