जबलपुर।संदीप कुमार।
जबलपुर शहर की स्वछता के लिए नसूर बन गए आवारा सूअरों को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है।कलेक्टर भरत यादव ने सख्त निर्देश दिए है कि शहर में किसी भी सूरत पर सूअर नही पाले जाएंगे और अगर कोई निर्देशो की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ न सिर्फ एफआईआर दर्ज की जाएगी बल्कि उन्हें जेल भी भेजा जाएगा।कलेक्टर की माने तो शहर भृमण के दौरान ये देखा गया है कि बहुत सारे सूअर घूमते हुए देखे गए है जिसको लेकर नगर निगम को निर्देश दिए है कि तुरंत ही सूअर पालकों पर एफआईआर दर्ज की जाए अगर जरूरत पड़े तो उन्हें जेल की हवा भी खिलाए।उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए आवारा पशुओं और उनके पालको पर जब तक कार्यवाही नही होगी तब तक हमारा शहर स्वच्छ नही हो सकता।हम आपको बता दे कि जबलपुर शहर स्वच्छता अभियान की रैंकिंग में लागातर पिछड़ रहा है।यही वजह है कि अब शहर की सफाई के मामले में जबलपुर कलेक्टर ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है।
अगर अब सूअर पाले तो FIR के बाद होगी सीधे जेल
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






