जबलपुर। संदीप कुमार।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जबलपुर से पुराना नाता रहा है।आजादी की लड़ाई के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र जबलपुर की केंद्रीय जेल में सजा काटी थी। यही वजह है है कि भारत की आजादी के बाद इस जेल का नाम केंद्रीय जेल नेताजी सुभाषचंद्र बोस रखा गया।इस जेल में आज भी नेताजी की बहुत सी यादे संभाल कर रखी गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। उनका जबलपुर शहर से बहुत ही गहरा नाता रहा है।नेताजी ने जबलपुर आगमन के बाद न सिर्फ लोगों के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया था बल्कि इतिहास ही बदल दिया था। 1939 में कांग्रेस के अधिवेशन में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद नेताजी ने स्वराज की आवाज जबलपुर से ही बुलंद की थी। जबलपुर जेल का निर्माण 1874 में किया गया था।नेताजी सुभाष चंद्र बोस दो बार इस जेल में बंद रहे हैं इस दौरान उनके साथ उनके भाई शरद चंद्र बोस भी जेल में थे।सुभाष चंद्र बोस 30 मई 1932 को जबलपुर आए और 16 जुलाई 1932 को मद्रास भेजे गए। दूसरी बार 18 फरवरी 1933 को उन्हें दुबारा जबलपुर जेल लाया गया।आज भी जेल में नेताजी की हथकड़ी,उनके आराम करने का स्थान संजो कर रखा गया है।आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया जाना है जिसमे मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ए.के मित्तल शामिल होंगे।
नेताजी जयंती: जेल में आज होगा कंट्रोल रूम का शुभारंभ, चीफ जस्टिस मित्तल होंगे शामिल
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






