जबलपुर। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए किस तरह की गुणवत्ता है उनकी क्वालिटी कैसी है यह जांच करने के लिए गुरूवार को भोपाल से एनक्यूएएस की टीम जबलपुर पहुंची और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ विवेक मिश्रा ने ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक समेत वार्डों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पाया कि अभी भी कुछ ऐसी खामियां हैं जिन्हें अस्पताल प्रबंधक को दुरुस्त करना होगा।दरअसल आज जो टीम जबलपुर पहुंची है वह स्टेट लेवल की है।अगर निरीक्षण के दौरान टीम को खामियां अस्पताल में लगती है तो वह उसे ठीक करवाएंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर की टीम का दौरा जब जबलपुर का होगा तो वह खामियां उन्हें ना मिले इस और ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान टीम ने ऑपरेशन थिएटर,ब्लड बैंक की जांच की साथ ही डॉक्टरों और स्टाफ नर्स टीम ने 1-2-1 चर्चा ,भी की।दरअसल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम का काम होता है सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की क्वालिटी को सुधारना। निरीक्षण के दौरान डॉ विवेक मिश्रा ने बहुत चेक लिस्ट भी तैयार की है।





