Hindi News

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर विवेक तन्खा ने नितिन गडकरी के नाम किया ट्वीट, लिखा- रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Last Updated:
प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर विवेक तन्खा ने नितिन गडकरी के नाम किया ट्वीट, लिखा- रोड क्वालिटी बहुत निराशाजनक है

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीती 27 सितंबर को जबलपुर में राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का उद्घाटन किया था। जिसपर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने नितिन गडकरी को ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने शहर के महानंदा से लेकर LIC चौक तक फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।

विवेक तन्खा ने किया ट्वीट

बता दें कि विवेक तन्खा ने फ्लाईओवर ब्रिज को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “जबलपुर मदन महल फ्लाईओवर, जिसकी ओपनिंग कुछ दिन पहले ही हुई है कल मुझे उसका उपयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक उपयोगी फैसिलिटी है जो कि शहरवासियों को मिली है लेकिन उसकी रोड क्वालिटी बहुत ही निराशाजनक है। साथ ही रोड का स्मूथ फिनिशिंग भी नहीं है। इस बात को राजनीतिक चश्मे से मत देखिए।

करीब 1,100 करोड़ की लागत से बना ब्रिज

बता दें कि जबलपुर में करीब 5 साल पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का पूजन किया था। जिसकी लागत अभी करीब 1,100 करोड़ रुपये है। जिसका 27 सितंबर 2023 को सीएम शिवराज द्वारा महानददा से लेकर एलआईसी चौक तक लोकार्पण किया गया था, जिसकी लंबाई करीब 1.2 किलोमीटर है। इससे आवागमन सुगम होगा और लोगों का समय भी बचेगा। ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगा।

संदीप कुमार, जबलपुर

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews