MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, जबलपुर में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, 23 सितंबर को “No UPI Day” मनाने का ऐलान

जबलपुर में UPI पेमेंट पर चार्ज के फैसले के विरोध में सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। नागरिक उपभोक्ता मंच ने 23 सितंबर को शहर में ‘No UPI Day’ मनाने का ऐलान किया है।
Jabalpur News

देशभर में UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। जिसका असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को जबलपुर में समाजिक संगठनों ने सरकार के UPI पेमेंट पर चार्ज के फैसले के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जल्द ही पूरे जबलपुर में अब “No UPI Day” मनाया जाएगा।

इस मौके पर नागरिक उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने फोन पे या गूगल पे या अन्य प्लेटफॉर्म से 2 हजार रुपये से ज्यादा की ऑनलाइन पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले से आम नागरिक और व्यापारियों को नुकसान होगा। इसलिए केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

23 सितंबर को जबलपुर में मनाया जाएगा ‘No UPI Day’

डॉ. नाजपांडे ने आगे कहा कि 23 सितंबर को “No UPI Day” जबलपुर शहर में मनाया जाएगा। इसके लिए मालवीय चौक पर कई सामाजिक संगठन, व्यापारी और दुकानदार एकत्रित होंगे और सरकार के इस फैसले से पंपलेट के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह से केंद्र सरकार ने यह तुगलकी फरमान जारी किया है।

सरकार से तत्काल फैसला वापस लेंगे की मांग

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल ही इस फैसले को वापस ले नहीं तो इस तरह से आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि एमपी सहित पूरे भारत में यूपीआई को लेकर नाराजगी है। इंदौर में आंदोलन की भूमिका तैयार हो चुकी है जिसके बाद जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी प्रदर्शन होगा।

अतिरिक्त चार्ज देने को तैयार नहीं: स्थानीय व्यापारी संगठन

स्थानीय व्यापारी संगठनों ने कहा कि व्यापारी पहले से ही इनकम टैक्स और GST दे रहे हैं और UPI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज देने को तैयार नहीं होंगे। रांझी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों ने सरकार के डिजिटल ट्रांजैक्शन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के बाद UPI पेमेंट अपनाना शुरू किया था। 5 सब हेडिंग बनाओ

उन्होंने कहा कि जैसा कि सरकार शुरू से कहती आ रही है कि हम पारदर्शिता लाने के लिए UPI पेमेंट स्वीकार करेंगे, ऑनलाइन काम करेंगे और ऑनलाइन पेमेंट लेंगे। लेकिन इसके बावजूद, अगर टैक्स सिर्फ हम कारोबारियों पर लगाया जाएगा और इसका नुकसान कारोबारियों को ही उठाना पड़ेगा। इस लिए हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।

जबलपुर से वंदना झा की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, जबलपुर में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, 23 सितंबर को "No UPI Day" मनाने का ऐलान - MP Breaking News