जबलपुर। संदीप कुमार. पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी तरह की लापरवाही के लिए कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। ऐसे स्वास्थ्य विभाग के अमले के द्वारा की गई लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमण की संदिग्ध एकदम महिला आइसोलेशन वार्ड से अपने घर पहुंच गई जिससे पूरे महकमे मे हड़कंप मच गया। दरअसल जबलपुर निवासी एक दंपत्ति दुबई से जबलपुर वापस आया था एयरपोर्ट पर उनकी स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें महिला को कुछ संक्रमण पाया गया था इसलिए उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। लेकिन देर रात अचानक महिला आइसोलेशन वार्ड से बिना किसी के अनुमति के बाहर निकली और अपने घर पहुंच गई। आइसोलेशन वार्ड से महिला के गायब हो जाने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और सभी उसकी खोज में लगे।स्वास्थ्य के अमले ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी. पुलिस ने उस महिला को उसके घर से वापस आइसोलेशन वार्ड पहुंचा दिया है और अब स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की भी जांच करने का प्रयास कर रहा है जो इस दौरान महिला के संपर्क में आए थे।सीएमएचओ डॉ मनीष मिश्रा ने बताया कि जागरूकता की कमी की वजह से वह महिला आइसोलेशन वार्ड से घर चली गई थी अब महिला को वापस आइसोलेशन वार्ड में लाया गया है ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से आइसोलेशन महिला घर पहुंच गई।
दुबई से जबलपुर आई महिला हुयी कोरोना का शिकार , जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






