Hindi News

UPSC सिविल सेवा परीक्षा पर 3 बड़ी अपडेट, अभ्यर्थी जरूर जान लें, 21 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, देखें खबर 

Published:
यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन आगे बढ़ गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को राहत दी है। एमपी हाईकोर्ट के फैसले पर आयोग ने कहा, "ईडब्ल्यूएस को आयु छूट देने का कोई नियम नहीं है।"
UPSC सिविल सेवा परीक्षा पर 3 बड़ी अपडेट, अभ्यर्थी जरूर जान लें, 21 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, देखें खबर 

इस साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सर्विस परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया में कई बदलाव किए हैं। यूपीएससी सीएसई (UPSC CSE 2025) को लेकर तीन बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने एक बार फिर एप्लीकेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अब उम्मीदवार 21 फरवरी तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख को 11 फरवरी से बढ़ाकर 18 फरवरी कर दिया गया था।

आवेदन में सुधार के लिए मिलेगा अधिक समय

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव के लिए अधिक समय दिया जाएगा। करेक्शन पोर्टल 7 दिनों तक खुला रहेगा। अभ्यर्थी 22 फरवरी 2025 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक एप्लीकेशन में संशोधन कर पाएंगे।

एमपी हाईकोर्ट के फैसले पर UPSC का जवाब

हाल ही में आदित्य नारायण पांडे और अन्य 15 यूपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को एससी/एसटी की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और अटेंप्ट की संख्या बढ़ाकर 9 करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में यूपीएससी को भी निर्देश जारी किया है। अब आयोग ने कोर्ट को जवाब दिया है। यूपीएससी ने कहा DoPT गाइडलाइंस ऐसे नियमों का जिक्र नहीं किया गया है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच के इस मामले की सुनवाई 24 फरवरी तक स्थगित कर दी है। सभी पक्षों को लिखित रूप से दलीलें पेश करने का निर्देश दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews