बिहार के पटना एम्स (AIIMS Patna) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ​अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने फैकल्टी के 86 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 2026/1 ) जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 04 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

AIIMS Patna Recruitment Details 2026

​कुल पद: 86

पदों का विवरण

  • ​प्रोफेसर के लिए 31 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर के लिए 16 पद
  • असोसिएट प्रोफेसर के लिए 20 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद शामिल हैं

आयु सीमा: अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 4 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विशेषज्ञता में MBBS के साथ MD/MS/DM/MCh या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव होना अनिवार्य है।

​आवेदन शुल्क: ​सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 2,000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया: आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुभव और पर्सनल इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान: ​चयनित उम्मीदवार को 1,01,500 रुपये से लेकर 2,20,400 रुपये के बीच वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी देय होंगे।

  • प्रोफेसर लेवल: 1,68,900 से 2,20,400 रुपए तक
  • अतिरिक्त प्रोफेसर: 1,48,200 से 2,11,400 रुपए तक
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 1,38,300 से 2,09,200 रुपए तक
  • सहायक प्रोफेसर: 1,01,500 से 1,67,400 रुपए तक

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन शुरू होने की तारीख: 20-03-2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 04-05-2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 04-05-2026
  • एडमिट कार्ड : परीक्षा से पहले
  • परीक्षा की तारीख : जल्द सूचित किया जाएगा

PATNA AIIMS NOTIFICATION