Anganwadi Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी केन्द्रों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। योगी सरकार ने आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों और सहायिकाओं के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। राज्य सरकार ने हमीरपुर, आगरा, हरदोई, कुशीनगर, जालौन, बुलंदशहर, बाराबंकी अमेठी, वाराणसी, कन्नौज, महोबा और झांसी सहित विभिन्न जिलों में करीब 3000 से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए भर्ती निकाली है।
सभी भर्तियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकती हैं। अन्य पदों पर प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें
रिक्ति विवरण
- हमीरपुर – 164 पद (अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2024)
- झांसी – 290 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)
- अमेठी – 427 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)
- कन्नौज – 138 पद (अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2024)
- आगरा – 469 पद (अंतिम तिथि 19 अक्तूबर, 2024)
- महोबा – 156 पद (अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2024)
- बाराबंकी 349 ( अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2024)
- वाराणसी – 199 पद (अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 2024)
- बुलंदशहर 349 (अंतिम तिथि 27 अक्तूबर, 2024)
- कुशीनगर 245 (अंतिम तिथि 29 अक्तूबर, 2024)
- हरदोई 549 (अंतिम तिथि 29 अक्तूबर, 2024)
- जालौन 281 (अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2024)
आयु सीमा : आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष वाली महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी।उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। हालांकि ऊपरी आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।
योग्यता : यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12 पास होना चाहिए । ये पद महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं और आवेदकों को उस गांव, वार्ड या न्याय पंचायत में रहना चाहिए जहां से वे आवेदन कर रहे हैं. यहां यूपी आंगबाड़ी फॉर्म का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
आवेदन शुल्क और वेतन: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 8000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस पर किया जाएगा।कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू इसके लिए नहीं होगा,मेरिट में आने वाली महिला कैंडिडेट्स का डाक्टूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा और उन्हें तैनाती दी जाएगी। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।
कैसे करें आवेदन
- स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं या दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: “UP Anganwadi Karyakarta apply online link” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: यूजरनेम नाम और पासवर्ड जेनरेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 4: अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- स्टेप 5: आवेदन फीस का भुगतान करें।
- स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
छत्तीसगढ़ में भी आंगनबाड़ी में निकली है भर्तियां (दुर्ग और सक्ति)
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 07 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र नेवई भाठा-05 उड़ियापारा वार्ड क्रमाक 32 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं नेवई भाठा-04 वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती की जानी है।
आयु सीमा: आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)।
कौन कर सकता है आवेदन: आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच तथा सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर एवं अजा/अजजा विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में आठवी तक अध्ययन करने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।
ये रहेंगे नियम: ऐसी कार्यकर्ता/सहायिका जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उपरोक्तानुसार अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।
- एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर, जिला सक्ती अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मुक्ता 2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर पूर्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदिका 10 से 25 अक्टूबर तक कार्यालयीन दिवस एवं समय सुबह 11 से शाम 5 : 30 बजे तक कार्यालय में बंद लिफाफा में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा l इस संबंध में नियम एवं शर्त सहित विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त की जा सकती है।