पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ग्रुप हेड, टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वैकेंसी से संबंधित अधिसूचना बैंक ने जारी कर दी है। जिसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या को 104 है। जिसमें से एवीपी-II ग्रुप हेड के लिए चार, टेरिटरी हेड के लिए 17, डिप्टी मैनेजर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 70 और डिप्टी मैनेजर वेल्थ स्ट्रेटेजिस्ट (इन्वेस्टमेंट एंड इंश्योरेंस) के लिए 13 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में भी बांटा गया है। पात्रता के लिए कट ऑफ डेट 1 मार्च 2026 है।
ये भी पढ़ें
इतनी है फीस
फॉर्म भरने के लिए जनरली, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये के साथ पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी, एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। इसके अलावा पेमेंट गेटवे चार्ज का भुगतान भी करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट या मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में तीन से लेकर 10 साल तक का अनुभव होना चाहिए।
ग्रुप हेड के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 31 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। टेरिटरी हेड के लिए न्यूनतम आयु सीमा 27 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। वहीं मैनेजर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 24 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। डिप्टी मैनेजर वेल्थ स्ट्रेटजिस्ट इन्वेस्टमेंट एंड इंश्योरेंस के लिए न्यूनतम आयु सीमा 24 वर्ष अधिकतम 45 वर्ष है। एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक पर्सनल/इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट या इंटरव्यू के लिए शार्ट लिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट में कट-ऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा।
27-03-2026-WMS-Advertisement-25-24