Hindi News

CDAC ने निकाली 640 पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन 

Published:
सीडैक ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इसके लिए फीस का भुगतान भी नहीं करना होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CDAC ने निकाली 640 पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन 

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों पर भर्ती (CDAC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://careers.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन 20 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट्स को अप्लाई करने की अनुमति नहीं होगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले सभी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 640 है। बेंगलुरु सेंटर के 110, चेन्नई में 105, हैदराबाद में 65, कोलकाता में 6, मुंबई में 12, नोएडा में 173, पुणे में 93, तिरुवनंतपुरम में 54 और साइन गुवाहाटी में 22 पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार की शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी, जिसकी अवधि एक से 3 साल होगी। कर्मचारियों के प्रदर्शन और जरूरत को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। देश भर के अलग-अलग उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधी क्षेत्र में बीटेक/बी ई, एमई/एम टेक, एमसीए और M.Phil/पीएचडी उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा जो उम्मीदवार अपने कोर्स के लास्ट सेमेस्टर में है, उन्हें भी फॉर्म भरने की अनुमति होगी। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अनुभव पोस्ट पर निर्भर करेगा। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को एज लिमिट में छूट भी मिलेगी।

प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 45 वर्ष, प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए 56 वर्ष, प्रोजेक्ट टेक्नीशियन के लिए 30 वर्ष, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर या प्रोजेक्ट लीडर के लिए 40 वर्ष, प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के लिए 30, मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन के लिए 40 वर्ष, प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए 50 वर्ष और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 40 वर्ष है।

ऐसे होगा चयन 

ऑनलाइन आवेदन में दर्ज किए गए शैक्षणिक रिकार्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ही आगे के सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल होने की अनुमति होगी। उन्हें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इससे संबंधित संबंधित नोटिस उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए भेजा जाएगा।

ऐसे भरें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • जिस स्थान के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के बाद पद के हिसाब से अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी सत्यापन करें। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों और फोटोग्राफ को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीडैक भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews