Hindi News

1 दिसंबर को CLAT 2025 परीक्षा, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, एडमिट कार्ड भी हुए उपलब्ध, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

Published:
सीएलएटी परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को होगा। एग्जाम के दिन उम्मीदवारों को कुछ निर्देशों का पालन करना होगा।
1 दिसंबर को CLAT 2025 परीक्षा, महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी, एडमिट कार्ड भी हुए उपलब्ध, उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

CLAT 2025: कॉनसॉर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यनिवर्सिटीज 1 दिसंबर रविवार को सीएलएटी परीक्षा का आयोजन करने जा रहे हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफ़िशितल वेबसाइट consortiumofnlus.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी हो चुके हैं। जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।

सीएलएटी परीक्षा रविवार को सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी। इसकी अवधि दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे होगी। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 तक अपनी निर्धारित सीट पर बैठने की सलाह दी जाती है। वहीं दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। दोपहर 2:15 बजे के बाद देर से आने वालों को एंट्री नहीं मिलेगी। शाम 4 बजे से पहले एग्जाम हॉल भी उम्मीदवार नहीं छोड़ सकते।

इन बातों का रखें ख्याल (CLAT 2025 Exam Guidelines)

  • परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को वॉशरूम या बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • एडमिट कार्ड में फोटोग्राफर क्लियर होना चाहिए। अपने साथ सेल्फ-अटेसटेड फोटो ले जा सकते हैं। वैध फोटो आईडी प्रूफ भी साथ रखें।
  • बैग या अन्य कोई भी पर्सनल चीजें प्रतिबंधित होंगी।
  • घड़ी, वॉलेट इत्यादि एक्सेसरीज़ धारण न करें। फोन, ब्लूटूथ इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी प्रतिबंध होगा।
  • अपने साथ आप ट्रांसपैरेंट बोतल और ब्लैक/ब्लू बॉल प्वाइंट पेन ले जा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (CLAT 2025 Hall Ticket)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CLAT 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • इसकी हार्डकॉपी निकालकर अपने पास जरूर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews