Hindi News

सरकारी नौकरी: CMPFO ने निकाली 115 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें Apply, नहीं लगेगी फीस, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
सीएमपीएफओ ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन अभी जारी है। 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर साबित हो सकता है। 
सरकारी नौकरी: CMPFO ने निकाली 115 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी तक करें Apply, नहीं लगेगी फीस, यहाँ जानें डिटेल 

कोल माइंस प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 और सोशल सिक्योरिटी अस्सिटेंट पदों पर भर्ती (CMPFO Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और  इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट सीएमपीएफओ भर्ती पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवारों को किसी प्रकार के शुक्ल का भुगतान नहीं करना होगा

रिक्त पदों की संख्या कुल है। जिसमें से सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए 104 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के लिए 11 पद खाली हैं। जनरल के लिए कुल मिलाकर 46, ईडब्ल्यूएस के लिए 11, ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 9 पद रिजर्व किए गए हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

स्टेनोग्राफर पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके द्वारा एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी परीक्षा 2022 भी पास होना चाहिए। इसके अलावा शॉर्टहैंड स्पीड 80 डब्ल्यूपीएम, स्टेनो टाइपिंग 40 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इंग्लिश टाइपिंग 35 डब्ल्यूपीएम या हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाह। ए इसके अलावा एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 भी पास होना चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन एसएससी परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर तैयारी की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।  इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

notification-for-cmpfo-group-c-vacancy-6791bd4116b8178750736 (2)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews