Hindi News

नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली 261 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें Apply, जानें डिटेल 

Published:
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 है। 
नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली 261 पदों पर भर्ती, 24 अक्टूबर तक करें Apply, जानें डिटेल 

DU Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 116 और प्रोफेसर के लिए 145 पद खाली है। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 116 पदों में से 44 पद जनरल, 15 पद एससी, 7 पद एसटी, 32 पद ओबीसी, 10 पद ईडब्ल्यूएस और 8 पद पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। वहीं प्रोफेसर के 145 पदों में जनरल के लिए 44, ईडब्ल्यूएस के लिए 15, ओबीसी के लिए 42, एससी के लिए 23, एसटी के लिए 12 और पीडबल्यूडी के लिए 9 पद खाली हैं।

क्या है पात्रता? (Delhi University Professor Bharti) 

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने आवेदन के पास संबंधित क्षेत्र में पीजी की डिग्री 55% अंकों के होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

मिलेगा इतना वेतन (Salary) 

प्रोफेसर पद पद नियुक्ति के बाद 7वें सेंट्रल पे मैट्रिक्स के पे लेवल 14 के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के बाद 7वें सेंट्रल पे मैट्रिक्स के पे लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees) 

  • जनरल- 2000 रुपये
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला- 1500 रुपये
  • एससी/एसटी- 1000 रूपये
  • पीडबल्यूडी- 500 रुपये

ऐसे भरें फॉर्म (How to apply?)

  • सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “वर्क विद डीयू” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब असिस्टेंट प्रोफेसर या प्रोफेसर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें। आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

DU Recruitment 2024
03102024-Advt.307-Advertisement-Assistant Prof

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews