Hindi News

Government Job 2022 : सैनिक स्कूल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन

Written by:Amit Sengar
Last Updated:
Government Job 2022 : सैनिक स्कूल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप सरकारी नौकरी (Government Job 2022) पाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए यह बेहतरीन अवसर है सैनिक स्कूल ने PGT, TGT, Other पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल (Sainik School Vacancy 2022) की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolamaravathinagar.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2022 तक है।

यह भी पढ़े…नहीं पकड़े जा सकें, जबलपुर मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस किराये को लेकर मारपीट और मौत के मामलें में आरोपी

पदों के नाम एवं संख्या – 10 पद
PGT- केमिस्ट्री – 01
TGT- केमिस्ट्री – 01
TGT- हिंदी – 01
ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट – 01
जनरल एम्प्लाइज (MTS) – 03
बैंड मास्टर – 01
आर्ट मास्टर – 01
PEM/ PTI और मैट्रॉन – 01

योग्यता – उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में 10th/ Graduation/ Post Graduation/ B.Ed/ M.SC/ CTET, STET या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है।

यह भी पढ़े…MP News : आर्थिक विकास को मिलेगी गति शिवराज सरकार ने शुरू की तैयारी, केंद्र से मिलेगा लाभ

आयु सीमा – आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 21 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा।

यह भी पढ़े…जब जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस खुद जान बचाकर भागी

वेतनमान – इस Govt Job में सैलेरी ₹18000/- से ₹47600/- तक होगी।

आवेदन प्रक्रिया – इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Offline करना होगा, फॉर्म डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

General: ₹500/-
SC/ST: ₹300/-

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews