Hindi News

GRSE Recruitment 2022: शुरू हो चुके हैं आवेदन, इंजीनियरों के लिए है सुनहरा अवसर

Published:
GRSE Recruitment 2022: शुरू हो चुके हैं आवेदन, इंजीनियरों  के लिए है सुनहरा अवसर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स और इंजीनियर लिमिटेड ( Garden reach shipbuilders and engineers limited) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक Experts के पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट grse.in.  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  बता दें कि 25 फरवरी से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े… EXIM Bank Recruitment 2022: खुशखबरी! बैंक में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन..

उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के बाद किया जाएगा, जो अप्रैल 2022 में आयोजित हो सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बेस्ट बैचलर इन इंजीनियरिंग/ बी टेक/ एमसीए  इन कंप्यूटर साइंस /सॉफ्टवेयर विद फर्स्ट क्लास और 60% अंक होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 साल है। आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को ₹500 एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा, साथ ही 71 रुपए बैंक चार्जेस भी लगेंगे, कुल ₹571 का भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा, एससी /एसटी/पीडबल्यूडी के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

जाने कैसे करें आवेदन:

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को जीआरएसई वेबसाइट www.grse.in या https://jobapply.in /grse2022 पर जाना होगा
  2. फिर ‘कैरियर सेक्शन’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।
  3. सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा
  4. बता दें कि जन्म तिथि, श्रेणी, शैक्षिक और व्यावसायिक योग्यता, व्यावसायिक अनुभव, आदि के समर्थन में प्रशंसापत्र / प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रतियों की सॉफ्ट कॉपी (पीडीएफ प्रारूप में) अपेक्षित स्थानों पर अपलोड करना आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:OS_EXP_01_2022-Detailed-Advt(1)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews