Hindi News

जारी हुआ IBPS PO मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 12 फरवरी तक मौका, देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
आईबीपीओ पीओ इंटरव्यू के पहले मुख्य परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी हो चुके हैं। परीक्षा 30 नवंबर 2024 को आयोजित हुई थी। आइए जानें उम्मीदवार कैसे इसे डाउनलोड कर सकते हैं?
जारी हुआ IBPS PO मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, 12 फरवरी तक मौका, देखें लिंक और स्टेप्स 

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा (IBPS PO Mains 2024) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के स्कोर कार्ड वेबसाइट पर 5 फरवरी से लेकर 12 फरवरी 2025 तक ही उपलब्ध रहेंगे । इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।  बता दें कि परीक्षा के परिणाम 31 जनवरी 2025 को ही जारी हो चुके हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “CRP-PO/MT XIV” लिंक पर क्लिक करें।
  •  एक नया पेज खुलेगा। यहाँ CRP-PO/MT XIV स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीद स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

11 फरवरी को होगा इंटरव्यू

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 30 नवंबर 2024 को किया गया था। इंटरव्यू का आयोजन 11 फरवरी 2025 को होगा। जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कॉल लेटर/एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews