Hindi News

India Post GDS Recruitment: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का अंतिम मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
डाक सेवा विभाग में नौकरी करने चुका उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कल अंतिम मौका है।
India Post GDS Recruitment: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती का अंतिम मौका, 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

देश भर के बहुत से युवा ऐसे होंगे जो डाक विभाग में नौकरी करने के इच्छुक होंगे। अगर आप भी डाक सेवा विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती निकाली गई जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास केवल एक दिन का समय है।

इस नौकरी को करने के इच्छुक है लेकिन अब तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं वह अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ये अंतिम मौका है इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का समय नहीं दिया जाएगा। चलिए इस भर्ती की पात्रता और मानदंड जान लेते हैं।

क्या है पात्रता

  • ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी के साथ गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स होना जरूरी है।
  •  पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एसटी एससी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की तथा ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको click here to ragister की लिंक दिखाई देगी।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • आखिर में प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रखें।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !