Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे ने अलग अलग 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पूर्वोत्तर रेलवे (RRC NER) ने 1104 पदों, रेलवे भर्ती सेल ईस्ट सेंट्रल रेल ने 1149 पदों, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे भर्ती सेल जयपुर ने 2,162 पदों और रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के 2570 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आईए जानते है इन सभी भर्तियों के लिए आयु सीमा पात्रता आवेदन शुल्क चयन प्रक्रिया और लास्ट डेट क्या है………
ECR Railway Recruitment 2025
कुल पद: 1149
इन पदों पर होगी भर्ती: फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंव एसी मैकेनिक, फॉर्जर एंड हीट ट्रीटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन और वायरमैन जैसे ट्रेड्स में कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
आयु सीमा: 25 अक्टूबर 2025 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
योग्यता: डिप्लोमा या बी.ई/बीटेक संबंधित विषय में या कंप्यूटर साइंस, आईटी में डिप्लोमा/डिग्री या संबंधित विषय में ग्रेजुएश की डिग्री केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे।
सैलरी: नियमानुसार
चयन प्रक्रिया: बिना परीक्षा मेरिट लिस्ट के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो मैट्रिक (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको सहित) आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आरआरसी ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क माफ किया गया है।
आवेदन की लास्ट डेट: 25 अक्टूबर 2025
NWR Railway Recruitment 2025
कुल पद: 2162
पदों का विवरण
- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर के लिए 426
- बीकानेर के लिए 475, जयपुर के लिए 545
- जोधपुर के लिए 450 पदबीटीसी कैरेज अजमेर के लिए 97
- बीटीसी लओको अजमेर के लिए 68
- बीटीसी वर्कशॉप बीकानेर के लिए 33
- बीटीसी वर्कशॉप जोधपुर के लिए 68 पद रिक्त
आयु सीमा: आयु 2 नवंबर, 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
योग्यता: 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंक (राउंडिंग ऑफ मान्य नहीं) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र (ITI) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क:अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया: मेरिट सूची के आधार पर होगा, जिसमें दसवीं (मैट्रिक) के अंक (न्यूनतम 50%) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंक शामिल होंगे।
आवेदन की लास्ट डेट: 2 नवंबर
RRB JE Railway Recruitment 2025
कुल पद: 2570
पद का नाम: जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
पदों का विवरण
- जूनियर इंजीनियर के लिए 2312
- केमिकल सुपरवाइजर और मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए 63
- डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए 195 पद
आयु सीमा: 18-33 वर्ष। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
योग्यता: डिप्लोमा या बी.ई/बीटेक संबंधित विषय में या कंप्यूटर साइंस, आईटी में डिप्लोमा/डिग्री या संबंधित विषय में ग्रेजुएश की डिग्री केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ पूरी करने वाले अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। ये संभावित योग्यता बताई गई है।
सैलरी: लेवल-05 के अनुसार 35400 रुपये प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा। चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।
आवेदन की प्रक्रिया: 31 अक्टूबर
आवेदन की लास्ट डेट: 30 नवंबर
RRC NER Railway Recruitment 2025
कुल पद: 1104
पदों का विवरण
- यांत्रिक कारखाना/गोरखपुर 390
- सिग्नल कारखाना/गोरखपुर छावनी 63
- पुल कारखाना/गोरखपुर छावनी 35
- यांत्रिक कारखाना/इज्जतनगर 142
- डीजल शेड/इज्जतनगर 60
- कैरिज & वैगन/इज्जतनगर 64
- कैरिज & वैगन/लखनऊ जं 149
- डीजल शेड/गोंडा 88
- कैरिज & वैगन/वाराणसी 73
- टीआरडी/वाराणसी 40
आयु सीमा: 15-24 वर्ष। सामान्य वर्ग के लिए 15 से 24 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 15 से 27 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 15 से 29 वर्ष और दिव्यांगजन के लिए 15 से 34 वर्ष। इस आयु सीमा का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
योग्यता: न्यूनतम 10वीं कक्षा की योग्यता होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Industrial Training Institute) प्रमाणपत्र धारक होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से पूरी छूट प्रदान की गई है।
सैलरी: सेंट्र्रल अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को शैक्षणिक और तकनीकी प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट , मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन की लास्ट डेट: 15 नवंबर






