MP Breaking News

IOCL ने निकाली 433 पदों पर भर्ती, 6 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

आईओसीएल ने 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन विंडो भी खुल चुका है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IOCL Recruitment 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर 6 सितंबर शाम 5:00 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुल 14 अलग-अलग क्षेत्रों में होगी।

उम्मीदवारों को NATS या NAPS पोर्टल पर  पंजीकरण भी करना होगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि 1 साल होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की सलाह भी दी गई है। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि जानकारी मिल सके। रिक्त पदों की संख्या कुल 433 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 156, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 104 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 104 और ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 69 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ 3 विरक्षीय फुल टाइम इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास दसवीं पास सर्टिफिकेट के साथ-साथ है संबंधित विषय में 2 वर्षीय फुल टाइम आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस एंट्री ऑपरेटर फ्रेशर के लिए कक्षा 12वीं उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। डेटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर) के लिए 12वीं पास होने के साथ डॉमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

आयु सीमा जानें 

निर्धारित आयु सीमा 31 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और  एससी/एसटी के लिए 29 वर्ष है। PwBD (जनरल) 10 साल, PwBD एससी/एसटी को 15 साल और PwBD ओबीसी एनसीएल को 13 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे कक्षा 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। किसी भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
IOCL ने निकाली 433 पदों पर भर्ती, 6 सितंबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया