भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती (ITBP Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल 3 अक्टूबर को एक्टिव होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 नवंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
पुरुष (जनरल, ओबीसी और EWS) को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एसी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। रिक्त पदों की संख्या कुल 126 है। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 72 और महिलाओं के लिए 54 पर खाली हैं।
ये भी पढ़ें
कौन कर सकता है आवेदन?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की नियुक्ति 28 अकग-अलग क्षेत्रों में होगी। नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट नहीं की गई है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। उम्मीदवारों को स्पोर्ट्स मानदंडों को भी पूरा करना होगा।
चयन प्रक्रिया और वेतन
चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन दस्तावेज सत्यापन, स्पोर्ट्स ट्रायल, फिजिकल स्टैन्डर्ड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण परीक्षण के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। नियुक्ति के बाद पे लेवल 3 के तहत 21 ,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
- इसे अच्छे के पढ़ने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- फिर लॉग इन करें। जरूरी दस्तावेजों, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर इत्यादि को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करके जमा करें। फिर शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज या फीस रसीद को डाउनलोड करके रख लें।