MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सितंबर में इन 7 प्राइवेट बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?

सितंबर में कई प्राइवेट बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कहाँ कितना रिटर्न मि रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब तक कई प्राइवेट  सेक्टर बैंक FD के लिए नए  इंटरेस्ट रेट लागू कर चुके हैं। इस सूची में कोटक महिंद्रा बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, आईडीबीआई बैंक समेत 7 बैंक शामिल हैं। ग्राहकों को निवेश से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने 23 सितंबर से नए रेट लागू कर दिए हैं। 3 करोड़ से कम के एफडी पर 3.25% से लेकर 7.15% रिटर्न मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है।

IDBI बैंक 

IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए रेट 21 सितंबर से लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को कम से कम 3% और अधिकतम 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन भी 31 मार्च 2027 तक आगे बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है।

जम्मू एंड कश्मीर बैंक

जम्मू एंड कश्मीर बैंक भी इस लिस्ट में शामिल है। नए  इंटरेस्ट रेट 11 सितंबर 2026 से लागू हैं। दरों में 10 बीपीएस तक की कटौती हुई है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक अभी 888 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.05% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55% रिटर्न मिल रहा है। न्यूनतम ब्याज दर 3.50% है।

RBL बैंक 

नए रेट 8 सितंबर से लागू हो चुके हैं। बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 3.50% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।

धनलक्ष्मी बैंक

प्राइवेट सेक्टर के धनलक्ष्मी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50 प्रतिशत सालाना अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

CSB बैंक 

CSB बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट  बदलाव किया है, 5 सितंबर से नए रेट लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.10% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 9 महीने से अधिक के सभी टेन्योर पर 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी बैंक दे रहा है।

IDFC फर्स्ट बैंक 

इस बैंक ने 1 सितंबर से एफडी के लिए नए रेट लागू कर दिए हैं। सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 25 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है, ब्याज दरें 3.50% से लेकर 7.25% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
सितंबर में इन 7 प्राइवेट बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, नए रेट लागू, जानें कहाँ मिल रहा कितना रिटर्न?