MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह दो घंटे में दो बड़े हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर दो घंटे के भीतर दो बड़े हादसों में 4 लोगों की मौत और 8 घायल हो गये हैं। पहले हादसे में पंजाब की सास-बहू और दूसरे हादसे में गुजरात के दो लोगों की जान गई है।
Ratlam Accident News

रतलाम: मध्यप्रदेश में रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दो बड़े सड़क हादसे हुये हैं। इन हादसों में कुल 4 लोगों की मौत एवं अन्य 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शवों को पास्टमार्टम के भेज दिया है एवं घायलों को तत्काल अस्पताल इलाज के लिये भेजा। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार, पहला हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ है। जब तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सुबह करीब साढ़े 6 बजे उसी स्थान के आसपास दूसरा हादसा हुआ। पहली दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रेलिंग के कारण दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में भी दो लोगों की जान चली गई। हादसों के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की सहायत से अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी है। दोनों कारों में सवार मृतक पंजाब और गुजरात के रहने वाले थे।

एक ही जगह पर दो घंटे के बीच दो बड़े हादसे

पुलिस के अनुसार, पहला हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ है। पंजाब का परिवार MH48 AK 4833 नंबर की कार से मुंबई जा रहा था। तभी ड्राइवर की झपकी लगने से उनकी कार एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुये करीब 30 फीट खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) ने अपनी जान गंवाई है।

वहीं दूसरे हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दूसरा हादसा करीब साढ़े 6 बजे हुआ है। पुलिसकर्मी मौका मुआयना कर रहे थे, इसी दौरान कार नंबर GJ20 CB 4610 हवा में उछलते हुए रोड के बीच बनी बाउंड्री से टकराकर टूटी रेलिंग से खाई में जा गिरी। कार में गुजरात के दाहोद जिले का एक परिवार सवार था, जो उत्तर प्रदेश से इलाज कराकर लौट रहा था। इस हादसे में रवि हटीला निवासी चंदला, दाहोद और 50 वर्षीय रमेश मकवाना निवासी विजयगढ़, दाहोद की मौत हो गई।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
रतलाम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ही जगह दो घंटे में दो बड़े हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News