MPPSC SSE Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है।राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया 11 नवंबर 2024 से शुरू होगी। उम्मीदवार 29 अक्टूबर को अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार में कुल 1550 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसमें से मुख्य भाग के लिए 1286 आवेदकों को एवं प्राविधिक भाग में कुल 313 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए चयन चयन किया गया है। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों को तय डेट पर सुबह 10 बजे निर्धारित पते पर उपस्थित होना होगा।इंटरव्यू के लिए चार बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें से किसी दिन तीन तो किसी दिन चारों बोर्ड इंटरव्यू लेंगे।
ये भी पढ़ें
1MP Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 770 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 3 अप्रैल लास्ट डेट, जानें अन्य डिटेल्स
2कब जारी होगी CUET PG 2026 आंसर-की? ऐसे करें डाउनलोड, जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड
3बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को लेकर CBSE का सख्त निर्देश, शिक्षक न करें ये काम, वरना होगी कार्रवाई
4RRB ALP 2026: रेलवे ने निकाली 11,127 पदों पर भर्ती, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन?
कितने पदों पर होगी भर्ती
- इसके तहत 457 पदों पर भर्ती की जाएगी।इस भर्ती के माध्यम से कुल 457 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें जनरल वर्ग के लिए 126 पद, एससी वर्ग के लिए 82 पद, एसटी , ओबीसी कैटेगरी के लिए 103-103 पद आरक्षित और अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 36 पद निर्धारित हैं। विज्ञापन की अन्य शर्ते पहले की तरह ही रहेंगी।
- चयनित होने पर वेतनमान 15000 से 40000 के बीच हो सकती है,इसमें भत्ते भी जु़ड़ेंगे।बता दें कि एमपीपीएससी की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 तक किया गया था और इसके 5 माह बाद 6 जून 2024 को परिणाम की घोषणा की गई थी।