मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन एक सत्र में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑफलाइन पद्धति से आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर mppsc.mp.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट में निर्धारित केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए आयोग ने 12 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप संबंधित जिले के पर्यवेक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि से दो दिन पहले केंद्रों का निरीक्षण करेंगे इसके बाद परीक्षा वाले दिन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। परीक्षा में लगभग 4,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके माध्यम से 158 पदों को भरा जाएगा जिसमें राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर) के 10 पद, पुलिस उप अधीक्षक (DSP) के 22 पद, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के 65 पद, नायब तहसीलदार के 6 पद, तथा अन्य विभागीय पद शामिल हैं।
बता दें कि जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा परीक्षा पर लगी अंतरिम रोक हटाने के बाद आयोग ने पहले 17 से 22 अगस्त तक परीक्षा कराने का फैसला किया था लेकिन UPSC की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू होनी है, ऐसे में MPPSC के 2 पेपर 21 और 22 को अगस्त पड़ रहे थे, जिसके चलते तारीखों में संशोधन किया गया है।
नया परीक्षा कार्यक्रम (8 से 13 अगस्त 2026)
- 8 अगस्त 2026: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र I (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 9 अगस्त 2026: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र II (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 10 अगस्त 2026: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र III (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 11 अगस्त 2026: सामान्य अध्ययन – प्रश्नपत्र IV (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- 12 अगस्त 2026: सामान्य हिंदी एवं व्याकरण – प्रश्नपत्र V (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
- 13 अगस्त 2026: हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन – प्रश्नपत्र VI (समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक)
संभागीय पर्यवेक्षकों की सूची
- इंदौर: पीसी दुबे, से.नि. आईएफएस (मोबाइल: 93997-56840)
- उज्जैन: डॉ. रमन सिंह सिकरवार, माननीय सदस्य, MPPSC (मोबाइल: 83055-90776)
- रतलाम : अर्जुन सिंह डावर, से.नि. अपर कलेक्टर (मोबाइल: 94250-84964)
- भोपाल: डॉ. देवेन्द्र सिंह मरकाम, माननीय सदस्य, MPPSC (मोबाइल: 88271-04693)
- जबलपुर: प्रभात पाराशर, से.नि. आई.ए.एस. (मोबाइल: 94251-03006)
- सागर: अनिल पारे, से.नि. जिला न्यायाधीश (मोबाइल: 94250-66100)
- ग्वालियर: कृष्णमोहन गौतम, से.नि. आईएएस (मोबाइल: 94250-47345)
- शहडोल: अशोक कुमार भार्गव, से.नि. आईएएस (मोबाइल: 94254-27525)
- छिंदवाड़ा: एन.सी. नागराज, से.नि. उच्च न्यायिक सेवा (मोबाइल: 97520-76098)
- बालाघाट: डॉ. श्रीकान्त पाण्डे, से.नि. आईएएस (मोबाइल: 76974-76674)
- सतना: भगत सिंह कुलेश, से.नि. आईएएस (मोबाइल: 62600-38095)
- बड़वानी: आरसी पंवार, से.नि. आईपीएस (मोबाइल: 62683-16202)
परीक्षा केंद्र पर ये पहचान पत्र ले जा सकते हैं
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र,आधार कार्ड,पैन कार्ड,पासपोर्ट,ड्राइविंग लाइसेंस फोटोयुक्त या बैंक पासबुक ले जा सकते हैं। सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम या शैक्षणिक संस्थान द्वारा पिछले तीन वर्षों में जारी फोटो पहचान पत्र भी मान्य होगा। राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो पहचान पत्र भी ले जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साक्षात्कार (Interview), मेडिकल परीक्षण (Medical Test)






